1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: मंदिर में मां की प्रतिमा से लगातार बह रहे आंसू, दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश: मंदिर में मां की प्रतिमा से लगातार बह रहे आंसू, दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 21, 2023 06:02 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 06:02 pm IST

दमोह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हटा रोड पर स्थित ग्राम लोहारी के पास अंजनी माता के मंदिर का है। यहां विराजमान मां की प्रतिमा से आंसू बह रहे हैं और ये प्रक्रिया लगातार जारी है।

Anjani Mata video- India TV Hindi
न मां की प्रतिमा से आंसू बह रहे हैं और ये प्रक्रिया लगातार जारी है। Image Source : INDIA TV

दमोह: कई बार हमें ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर विश्वास नहीं होता लेकिन वो सच होती हैं। ताजा मामला दमोह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हटा रोड पर स्थित ग्राम लोहारी के पास अंजनी माता के मंदिर का है। यहां विराजमान मां की प्रतिमा की आंखों से टप-टप आंसू बह रहे हैं और ये प्रक्रिया लगातार जारी है। 

इस मामले की जानकारी जिसे भी हुई, वो माता के दर्शन के लिए यहां दौड़ा चला आया। शायद यही वजह है कि कुछ ही समय में यहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भक्तों के यहां आने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस बात को देखकर हर कोई हैरान है कि मां की प्रतिमा की आंखों से आंसू कैसे बह रहे हैं। 

बता दें कि ग्राम लोहारी से 2 किलोमीटर आगे खेतों में बने अंजनी माता मंदिर में हर मंगलवार को भक्तों की विशेष भीड़ पहुंचती है। ये मंदिर काफी प्राचीन है और आसपास के क्षेत्रों में प्रसिद्ध है। (दमोह से महेंद्र की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 

ये है वो कातिल हसीना, जिसने अपने पति और 4 बच्चों को मरवा दिया, जानें उस खौफनाक रात की पूरी दास्तान

दिल्ली: बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता पर हुई बड़ी कार्रवाई, सदन से एक साल के लिए बाहर निकाला गया, ये है वजह

यहां देखें मां की प्रतिमा से निकलते हुए आंसुओं का VIDEO-

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।