1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Mahakumbh में वायरल हर्षा रिछारिया, IIT बाबा और मोनालिसा पर सामने आया बागेश्वर धाम सरकार का बयान, VIDEO में देखें क्या कहा

Mahakumbh में वायरल हर्षा रिछारिया, IIT बाबा और मोनालिसा पर सामने आया बागेश्वर धाम सरकार का बयान, VIDEO में देखें क्या कहा

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 20, 2025 03:15 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 03:16 pm IST

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कुछ लोग काफी वायरल हो रहे हैं। इन वायरल लोगों पर बागेश्वरधाम धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ वायरल का विषय नहीं, आस्था का विषय है।

Mahakumbh- India TV Hindi
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : INDIA TV

Kumbh Mela 2025:  प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। इस दौरान महाकुंभ में गए कुछ लोग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए, जिनमें हर्षा रिछारिया, IIT बाबा और मोनालिसा का नाम सबसे ऊपर है। इन वायरल हो रहे लोगों पर अब बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ अपने मुद्दे से भटक रहा है। महाकुंभ रियल है, रील नहीं है।

क्या बोले बाबा बागेश्वर?

बागेश्वरधाम धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ आस्था का विषय है। महाकुंभ में विचार होना चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा, हिंदू कैसे बचेगा, धर्म वापसी कैसे हो। उन्होंने ये भी कहा कि वह खुद महाकुंभ में जाएंगे। 

बता दें कि महाकुंभ में खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा, गेरुआ धारण करने वालीं महामंडलेश्वर की शिष्या हर्षा रिछारिया, IIT बाबा खूब वायरल हुए। इस पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये महाकुंभ वायरल का विषय नहीं है। यह हमें उचित नहीं लगता। हम इसके खिलाफ हैं। महाकुंभ वायरल का विषय नहीं, आस्था का विषय है। ये संस्कृति का कुंभ है। महाकुंभ कल्चर को बढ़ाने का और उसे समझने के लिए है। हमने पहले ही कहा कि ये रील का नहीं, रियल के लिए जाना जाए। 

बागेश्वर बाबा ने कहा कि वहां पर जो दो-तीन चीज चल रही हैं, इससे कहीं न कहीं महाकुंभ मुद्दे से भटक रहा है। चाहे वह किसी बच्ची के खिलाफ कहा जा रहा हो, चाहे किसी व्यक्ति के खिलाफ कहा जा रहा हो या उसके पक्ष में या उसके बारे में, महिमा मंडल एक दिन कर दिया गया, बस बहुत हुआ।

बाबा बागेश्वर ने ये भी कहा कि महाकुंभ में इस पर विचार विमर्श होना चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा, हिंदुत्व कैसे जागेगा, हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा और जो हिंदू नहीं हैं, उनकी घर वापसी कैसे कराई जाए। जो धोखे से चले गए, चाहें वह इस देश के इस्लामिक हों, वह भी हिंदू हैं। हम वहां (महाकुंभ) पर जा रहे हैं। हमने ठाना है और संकल्प है कि हिंदू जगाओ, भारत बचाओ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।