ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने महिला को गोली मार दी। दोनों पिछले कई महीने से रिश्ते में थे। जानकारी के मुताबिक आपसी अनबन के चलते युवक ने महिला को गोली मारी। ये घटना महिला के फ्लैट की बताई जा रही है। घायलावस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक कट्टा बरामद किया है।
दरअसल, गोला का मंदिर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सैनिक कॉलोनी में रहने वाली जाह्नवी भदौरिया को उसके फ्लैट में गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां से पुलिस ने मोनू जोशी निवासी गोहद को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक जाह्नवी मूल रूप से भिंड की रहने वाली है और उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी तीन साल की एक बच्ची भी है। जाह्नवी ग्वालियर में रहकर प्राइवेट जॉब करती है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करती है। सोमवार शाम गोहद निवासी मोनू जोशी देसी कट्टा लेकर उसके फ्लैट पर आया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई।
दोनों के बीच विवाद के बीच मोनू से गोली चल गई और गोली जाह्नवी के सीने में जा लगी। इसके बाद घायलावस्था में जाह्नवी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मौके से मोनू जोशी को पकड़ लिया है। आरोपी मोनू से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि जाह्नवी पिछले चार माह से आरोपी मोनू जोशी के साथ रिलेशन में थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना की असल वजह क्या थी। (इनपुट- भूपेन्द्र भदौरिया)
यह भी पढ़ें-
झारखंड: कांग्रेस के आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने सिर में मारी गोली
कोबरा लेकर शराब लेने पहुंचा सपेरा, नशे में सांप को वहीं छोड़ दिया; ग्राहकों में दहशत
संपादक की पसंद