1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दौड़ी स्कॉर्पियो, मची अफरा-तफरी; कार छोड़कर भागा ड्राइवर

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दौड़ी स्कॉर्पियो, मची अफरा-तफरी; कार छोड़कर भागा ड्राइवर

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 05, 2026 09:08 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 09:56 am IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें एक युवक ने अपनी कार प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चढ़ा दी और उसे खड़ी ट्रेन के बहुत करीब खतरनाक ढंग से पार्क कर दिया, जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन - India TV Hindi
ग्वालियर रेलवे स्टेशन Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक काले रंग की स्कॉर्पियो प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने स्कॉर्पियो को अपनी ओर आते देख प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं की घेराबंदी को पार कर यह स्कॉर्पियो प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए नजर आई, जिस समय स्कॉर्पियो प्लेटफार्म पर पहुंची उस वक्त हजारों की संख्या में यात्री वहां मौजूद थे।

इसके साथ ही स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में लगे सैकड़ो की संख्या में मजदूर भी वहां पर काम कर रहे थे, ऐसे में किसी भी प्रकार का बड़ा हादसा हो सकता था, ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर हर रोज लगभग 50 हजार से अधिक यात्री आते जाते हैं। घटना कल यानी मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास की है, जब यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्लेटफार्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो प्रतिबंधित हिस्से में प्रवेश कर ट्रेन परिचालन कार्यालय और यात्री कैंटीन के सामने से गुजरते हुए आगे बढ़ी।

प्रतिबंधित इलाके में घुसी कार

यह क्षेत्र रेलवे की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है ,जहां निजी वाहन की आवाज आई पूरी तरह प्रतिबंधित है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस स्टाफ तुंरत प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। उसके पहले ही आरपीएफ जवान को आता देख स्कार्पियो चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। उसके बाद गाड़ी के नंबर से जब वाहन मालिक का पता लगाया गया तो गाड़ी का पंजीयन संजीव कुमार सोनी के नाम से रजिस्टर्ड निकला, हालांकि मामला बेहद गंभीर है जो यात्रियों की जान से सीधा सीधा खिलवाड़ किया गया। 

स्कॉर्पियो जब्त 

आरपीएफ पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को तुरंत जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही परिवहन विभाग से वाहन मालिक का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यह पहला मामला नहीं है, जब कोई गाड़ी प्लेटफार्म पर पहुंची हो। इससे पहले भी कई बार गाड़ी लेकर वाहन चालक स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म पर घुस गए। तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं का दावा करने वाले रेल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल भी खुलते नजर आई। घटना के वक्त आरपीएफ का एक जवान प्लेटफार्म पर मौजूद था और उसने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह आरपीएफ जवान की बगैर सुने ही गाड़ी को प्लेटफार्म पर दौड़ाता चला गया।

रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया, ग्वालियर

ये भी पढ़ेंः भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील भी थी शामिल; कार रोककर शख्स से छीनी सोने की चेन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।