1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रिश्तों का कत्ल! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने बताया पूरा मंजर

रिश्तों का कत्ल! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने बताया पूरा मंजर

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 24, 2023 04:26 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 04:26 pm IST

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने हसिये से कई बार हमला करके पत्नी की हत्या की थी। वहीं आरोपी के बेटे ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है।

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट।- India TV Hindi
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ग्वालियर: जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल कर देने का एक मामला सामने आया है। यहा प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी पत्नी की हसिया से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी, जिसे लेकर पति उस पर शक करता था। पति द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी नहीं मानती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी बीच गुस्से में पति ने पत्नी की हसिये से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति को उसके बेटे और मामला ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को बेटे ने दी सूचना

दरअसल जनकगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल पहाड़िया बिजली घर रोड निवासी महिला की उसके ही पति ने हत्या कर दी है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। यहां मृतक महिला का बेटा और उसके मामा दोनों ने आरोपी पिंकी उचारिया को पकड़ा हुआ था। दोनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की टीम जब घर के अंदर बने कमरे में पहुंची तो वहां बेड पर खून ही खून पड़ा हुआ था। मृतक महिला जमीन पर खून से लतपथ अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतक महिला के सिर में हसिये से कई बार हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं घटनास्थल के पास खून से सना हसिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

बेटे को बाहर भेज कर घटना को दिया अंजाम

आरोपी के बेटे ने बताया कि उसकी मां किसी युवक से मोबाइल पर बात करती थी। इसी बात को लेकर उसके पिता विवाद करते थे। आज भी विवाद हुआ तो पिता ने उसे किसी काम से बाहर भेज दिया और अंदर से कैमरा बंद कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जब बेटा वापस घर लौटा तो पिता ने गेट नहीं खोला। इसके बाद बेटे ने अपने मामा को बुलाया। मामा ने जैसे-तैसे कर कमरे के दरवाजों को खोला और मृतक बहन को देखने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की यहां दूसरी शादी हुई थी और शादी को 12 साल हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिंकी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

(ग्वालियर से भूपेन्द्र भादौरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: आखिर शिवराज सिंह चौहान ने रामदास पुरी को अपने हाथों से क्यों पहनाया जूता, जानें वजह

शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में की नर्मदा मैया की पूजा, बोले- भाई और मामा का रिश्ता है परमानेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।