1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बचाव में उतरे हिमन्त बिश्व शर्मा, बोले- प्रियंका गांधी के बयान से लोगों को पहुंची ठेस

MP Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बचाव में उतरे हिमन्त बिश्व शर्मा, बोले- प्रियंका गांधी के बयान से लोगों को पहुंची ठेस

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 16, 2023 06:58 am IST,  Updated : Nov 16, 2023 08:06 am IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दतिया में चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने सिंधिया परिवार पर निशाना साधा था। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के बचाव में असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा उतरे हैं। उन्होंने इस दौरान प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

MP Assembly Election Himanta Biswa Sarma remark on Priyanka Gandhi's statement against Jyotiraditya - India TV Hindi
सिंधिया के बचाव में उतरे हिमंता बिस्व सरमा Image Source : PTI

Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला किया जा रहा है। बीते दिनों कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बयान दिया था। इस मामले में असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा सिंधिया परिवार के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा है कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने माधव राव सिंधिया के लिए जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, उससे बहुत लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

ट्वीट कर प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

हिमन्त बिश्व शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, 'जब मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा था, मैंने माधव राव जी को बहुत करीबी से देखा। उन्हें मैंने एक योग्य जन सेवक और कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में देखा। उनके लिए ऐसे अपशब्द कहना बहुत ही दुख की बात है। प्रियंका जी की बात से एक बार फिर से प्रमाणित हुआ कि गांधी परिवार का अहंकार आसमान से भी ऊँचा है। यह परिवार भले ही अपने आप को शाही परिवार समझे, इसका मतलब यह नहीं की इनका विरोध करना राजद्रोह है। इस परिवार का अस्तित्व एक ही बिंदु पर खड़ा है, कि देश पर शासन करना एक ही परिवार के सदस्यों का जन्म सिद्ध अधिकार हैं।'

प्रियंका गांधी का बयान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दतिया में चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा के सारे नेता बड़े ही विचित्र टाइप के है। इस दौरान उन्होंने सिंधिया परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि सिंधिया जिनके साथ यूपी में मैंने काम किया था। वह कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह, भई वाह। इस दौरान प्रियंका गांधी विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि वैसे सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। विश्वासघात को बहुत लोगों ने किया है, लेकिन ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।