1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मंदसौर में गधे खा रहे गुलाब जामुन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मंदसौर में गधे खा रहे गुलाब जामुन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Aug 21, 2023 11:35 am IST,  Updated : Aug 21, 2023 12:27 pm IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर का यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इस वीडियो को लेकर कह रहे हैं कि 'घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश।'

Madhya Pradesh- India TV Hindi
मंदसौर में गधे खा रहे गुलाब जामुन Image Source : SOCIAL MEDIA

मंदसौर: मध्य प्रदेश में के मंदसौर जिला एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार यहां किसान नहीं बल्कि गधों को लेकर एक वीडियो चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग दो गधों को एक परात में गुलाब जामुन खिला रहे हैं। इसके पीछे वजह भी बड़ी रोचक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मंदसौर में बारिश के लिए यह टोटका किया गया। 

बारिश कराने के लिए किया गया टोटका  

जानकारी के अनुसार, मंदसौर में एक स्थानीय नेता ने क्षेत्र में बारिश कराने के लिए एक टोटका अजमाया था।  इसी के तहत उन्होंने कुछ गधों को गुलाब जामुन खिलाये। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी ने गुरुवार को मुक्तिधाम में काल भैरव के समक्ष तांत्रिक क्रिया करते हुए गधे पर बैठकर भगवान से अंचल में बारिश की कामना की थी। इस पर शनिवार को मंदसौर सहित अंचल में बारिश हुई भी। गोस्वामी ने पशुपतिनाथ मंदिर गेट पर तांत्रिक क्रिया के तहत गधे को गुलाब जामुन खिलाए।

शैलेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि यहां के लोग बारिश न होने की वजह से परेशान थे। इस परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने गधे पर बैठकर तांत्रिक क्रिया की थी। इस क्रिया के बाद यहां बारिश हुई भी। इसके बाद उन्होंने जिस गधे पर बैठकर तांत्रिक क्रिया की थी उसी गधे को प्रसन्न होकर गुलाब जामुन खिलाए हैं। बता दें कि देश के विभिन्न इलाकों में बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके किए जाते हैं। कई जगह मेढकों की शादी भी कराई जाती है तो कई जगह इन्हें पूरे शहर में घुमाया जाता है। 

ये भी पढ़ें-

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल से बरामद हुए 30 बम और दो तमंचे, प्रयागराज में मच गया हडकंप

 I.N.D.I.A. गठबंधन में आई कोई गांठ? लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।