1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: पत्नी की जान लेने के लिए शख्स ने बिछाया बिजली का तार, लेकिन सास की करंट लगने से हुई मौत

MP News: पत्नी की जान लेने के लिए शख्स ने बिछाया बिजली का तार, लेकिन सास की करंट लगने से हुई मौत

 Published : Oct 11, 2022 03:49 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 03:53 pm IST

शराब के आदी दामाद ने अपनी पत्नी को मारने के लिए करंट बिछाया था लेकिन उसके जाल में सास फंस गई। डॉक्टर ने बताया कि करंट काफी तेज था। इसी वजह से महिला के शरीर से कई जगह की चमड़ी उधड़ गई।

करंट लगने से महिला की...- India TV Hindi
करंट लगने से महिला की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • शख्स ने घर के आंगन में खुले तार डालकर छोड़ा करंट
  • सास को लगा करंट का तेज झटका, मौके पर हो गई मौत
  • तेज करंट से महिला के शरीर से कई जगह की चमड़ी उधड़ी

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए लोहे के दरवाजे पर बिजली का तार लगाकर करंट डाल दिया, लेकिन उसकी 55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम काराकर आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

ये घटना सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सैखेड़ा गांव की है। कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और इस बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता है। रविवार रात को भी इसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला अपनी मां के घर चली गई।

शुरुआती जांच में पता चला कि पत्नी के घर छोड़ने से नाराज व्यक्ति अपने ससुराल गया, वहां उसने पत्नी की हत्या करने के इरादे से लोहे के बने मेन गेट को बिजली के तार से जोड़ दिया। लेकिन उसकी सास इस लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तेज था करंट, वृद्धा के शरीर से कई जगह की चमड़ी उधड़ी
डॉक्टर ने बताया कि करंट काफी तेज था। इसी वजह से महिला के शरीर से कई जगह की चमड़ी उधड़ गई। गिरने के कारण वृद्धा के सिर में चोटें आईं हैं। घटना के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।