1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1,570 नए मामले, संक्रमण से 25 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1,570 नए मामले, संक्रमण से 25 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 09:45 pm IST

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से 25 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,488 हो गयी है। इस बीमारी के 1,570 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,38,668 तक पहुंच गयी।

MP records 1,570 COVID-19 cases, 2,161 recoveries; 25 die- India TV Hindi
MP records 1,570 COVID-19 cases, 2,161 recoveries; 25 die Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से 25 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,488 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 1,570 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,38,668 तक पहुंच गयी।  

Related Stories

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर पांच, भोपाल व जबलपुर में तीन-तीन, ग्वालियर व सीहोर में दो-दो, तथा खरगोन, सागर, नरसिंहपुर, रतलाम, बैतूल, दमोह, सतना, छिंदवाड़ा, रायसेन एवं अलीराजपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 602 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 410, उज्जैन में 95, सागर में 111, जबलपुर में 165 एवं ग्वालियर में 138 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 425 नए मरीज इंदौर जिले में सामने आये हैं, जबकि भोपाल में 170, ग्वालियर में 70 एवं जबलपुर में 141 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,38,668 संक्रमितों में से अब तक 1,18,039 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 18,141 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,161 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।