1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हुआ कोरोना, खुद दी जानकारी

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हुआ कोरोना, खुद दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 03:46 pm IST

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो खुद का टेस्ट करा लें।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala tests positive for Covid-19- India TV Hindi
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala tests positive for Covid-19 Image Source : FILE

नई दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो खुद का टेस्ट करा लें। बता दें कि राज्य में इससे पहले भी कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और अब इनमें दुष्यंत का नाम भी जुड़ गया है।

Related Stories

हरियाणा के विधानसभा सत्र से पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनके साथ-साथ स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, अंबाला विधायक असीम गोयल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

इनके अलावा पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांढा, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार समेत कई मंत्री व विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि अब सब स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत