1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 2165 नये मामले, वायरस से 14 और मरीजों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 2165 नये मामले, वायरस से 14 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 08:44 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2165 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,46,195 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को इस महामारी से 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 1559 तक पहुंच गया।

Rajasthan records 14 more COVID-19 deaths, 2,165 new cases- India TV Hindi
Rajasthan records 14 more COVID-19 deaths, 2,165 new cases Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2165 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,46,195 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को इस महामारी से 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 1559 तक पहुंच गया। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1559 हो गयी। 

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 327, जोधपुर में 149, बीकानेर में 116, अजमेर में 110, कोटा में 103, भरतपुर में 82 और पाली में 66 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,23,421 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है। उन्होंने बताया कि अभी राज्य में 21,215 रोगी उपचाराधीन हैं। जयपुर में 450, जोधपुर में 365,बीकानेर में 273, अलवर में 190, अजमेर में 112, भीलवाड़ा में 109 नये मामले सामने आये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।