1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'गरीब मुसलमानों का होगा सामाजिक और आर्थिक उत्थान', वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले MP वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर पटेल

'गरीब मुसलमानों का होगा सामाजिक और आर्थिक उत्थान', वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले MP वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर पटेल

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 04, 2025 09:51 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 10:09 am IST

एमपी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर सनवर पटेल ने कहा कि नए कानून के साथ जो अवैध कब्जाधारी हैं। वक्फ माफिया हैं, उन पर लगाम लगाई जा सकेगी। वक्फ के कब्जे वाली संपत्तियों के असली हकदार यही गरीब और जरूरतमंद मुसलमान हैं।

डॉक्टर सनवर पटेल- India TV Hindi
डॉक्टर सनवर पटेल Image Source : FILE PHOTO

वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों से पास होने पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर सनवर पटेल का बयान सामने आया है। इंडिया टीवी से खास बात करते हुए डॉक्टर सनवर पटेल ने कहा कि कई सालों से बेशकीमती जमीनों पर संपत्ति पर अवैध कब्जा करके कुछ लोग अपना निजी स्वार्थ सिद्ध कर रहे थे। आज जब यह संपत्ति आम जरूरतमंद गरीब मुसलमान को मिल रही है तो निश्चित रूप से उनका सामाजिक और आर्थिक उत्थान होगा। साथ ही शैक्षिक उत्थान भी होगा।

जरूरतमंद मुसलमानों का जीवन स्तर सुधारने का काम

एमपी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पटेल ने कहा कि जब भी कोई रिफॉर्म आता है, तो सुधार के लिए आता है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जो यह कदम उठाया है यह कदम आम जरूरतमंद मुसलमान के जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम करेगा। इसलिए हम देश के प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद देते हैं। उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं। अब नए कानून के साथ जो अवैध कब्जाधारी हैं। वक्फ माफिया हैं। उन पर लगाम लगाकर और उनसे अपनी संपत्तियों को वापस लेकर और जो उसकी असली हकदार हैं उन पर खर्च की जा सकेगी।

पारदर्शिता को सबसे पहले ऊपर रखा गया

पटेल ने कहा कि जो वक्फ का एक्ट बना, समय काल के मुताबिक संशोधन की जरूरत पड़ी। संशोधन 1954 , 1995 और 2013 में हुआ। पिछले कानून में जरूर कमियां थीं। इसके चलते लोगों पर लगाम नहीं लगाई जा सकती थी। ट्रांसपेरेंसी नहीं थी। 25-25 साल तक यही पता नहीं चलता था कि किसी व्यक्ति ने हमारी जमीन बेच खाई। आज पारदर्शिता के साथ बिल आया है। इसमें सबसे पहले पारदर्शिता को सबसे पहले ऊपर रखा गया है। 

वक्प संपत्ति की होगी ट्रैकिंग

उन्होंने कहा कि आज हर वक्फ संपत्ति के कितने किराएदार हैं। वक्फ संपत्ति की ट्रैकिंग होगी। संपत्ति में किसी किराएदार ने कब से किराया नहीं दिया है। पट्टा नियम से दे रहा है या नहीं दे रहा है। इन सब चीजों के बंधन होंगे। चंद लोग कब्जा करके अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे थे, उनको हटाते हुए जो वाकिफ की मूल मनसा थी, जो दानदाता का उद्देश्य है। वह पूरा नहीं हो रहा था। वाकिफ की मंशा यही थी कि भलाई का काम करें। अब वाकिफ की मंशा पूरी होगी।

90 प्रतिशत संपत्तियों पर अवैध कब्जा

15008 मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियां है, इनमें से 90% पर से ज्यादा पर अवैध कब्जा है। अब कब्जाधारियों का पेट भी नहीं भर रहा है। आज भी जो, इस अच्छे बिल का विरोध करवाने का काम कर रहे हैं। यह वही लोग हैं जो या तो वोट बैंक के लिए मुसलमान भाइयों को बरगलाना चाहते हैं। यह जो संपत्तियों से पेट भर रहे हैं। वह पेट भरना जारी रखना चाह रहे हैं।

एमपी वक्फ बोर्ड तीन लेवल पर कर रहा काम

पटेल ने कहा कि 90 फीसद जमीन पर कब्जा है। वह सब चिह्नित कर लिए हैं। भारत सरकार एमपी सरकार वक्फ बोर्ड ने इनको तीन लेवल पर इस काम को बनता है। 15 बिंदुओं पर जानकारी चाहिए। लेवल वन में हमने 12 बिंदुओं की जानकारी पूरी अपडेट की है। तीन जानकारी जो राजस्व से संबंधित हैं। वह हमने अपडेट कर दिए हैं। तीसरे लेवल पर ऐसे सारे लोग जो अवैधानिक रूप से कब्जा करके बैठे हैं। उनको हटाने का काम शक्ति के साथ मध्य प्रदेश सरकार और वक्फ बोर्ड करेगा और जो लोग कानून का पालन नहीं करेंगे उनको जेल की सलाखों में भेजने का काम किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।