1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. टोल बचाने के चक्कर में बैरियर तोड़ा, अब NHAI ब्लॉक करेगा गाड़ी का नंबर, CCTV फुटेज से होगी सख्त कार्रवाई

टोल बचाने के चक्कर में बैरियर तोड़ा, अब NHAI ब्लॉक करेगा गाड़ी का नंबर, CCTV फुटेज से होगी सख्त कार्रवाई

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 30, 2026 09:31 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 09:31 pm IST

खंडवा में NHAI के एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़कर निकलने का मामला सामने आया है। टोल कर्मचारियों ने तुरंत दोनों वाहनों के नंबर नोट किए। दोनों वाहनों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टोल बैरियर तोड़ना...- India TV Hindi
टोल बैरियर तोड़ना पड़ा भारी। Image Source : REPORTER INPUT

अक्सर आपने रोड टोल पर विवाद और टोल बैरियर तोड़ने के वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है, कि टोल बैरियर तोड़ना कितना भारी पड़ सकता है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर मोकलगांव स्थित NHAI के एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़कर निकलने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टोल कर्मचारियों ने नोट किए वाहनों के नंबर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि दो कार चालक बिना टोल शुल्क चुकाए तेज रफ्तार में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए निकल जाते हैं। घटना के बाद टोल प्लाजा प्रबंधन में हड़कंप मच गया। टोल कर्मचारियों ने तुरंत दोनों वाहनों के नंबर नोट किए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी व सीसीटीवी फुटेज संबंधित अधिकारियों को दी।

टोल इंचार्ज ने क्या बताया?

टोल इंचार्ज दीपक पटेल ने बताया कि दोनों वाहनों के पंजीयन नंबर NHAI को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित गाड़ियों के नंबर ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे वाहन टोल प्लाजा पर चिन्हित किए जा सकें।

दीपक पटेल के अनुसार इस मामले में आगे की कार्रवाई NHAI द्वारा नियमानुसार की जाएगी। फिलहाल घटना का वीडियो जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। टोल प्रबंधन का कहना है, कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और टोल नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

सामने आया CCTV फुटेज-

खंडवा में टोल प्लाजा पर हुई ये घटना बताती है कि कुछ रुपये बचाने की जल्दबाजी कभी-कभी बहुत महंगी पड़ सकती है।

टोल बैरियर को तोड़कर भागने वालों पर क्या कार्रवाई होती है?

बता दें कि NHAI या किसी भी टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ना गैर-कानूनी और गंभीर अपराध है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत, टोल बैरियर को जबरन तोड़कर भागने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है जैसे- भारी जुर्माना, FIR और गिरफ्तारी, फास्टैग ब्लैकलिस्ट।

(रिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

हिसार में टोल मैनेजर की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, छूट की मांग कर रहे थे कार सवार, पहचान पत्र मांगने पर बढ़ा बवाल

नियम तोड़कर लड़कों ने पार किया टोल, हुआ वीडियो वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।