1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर में रिंग रोड निर्माण के दौरान हादसा, सेंट्रिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, 2 घायल

जबलपुर में रिंग रोड निर्माण के दौरान हादसा, सेंट्रिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, 2 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 26, 2026 09:42 am IST,  Updated : Jan 26, 2026 09:42 am IST

जबलपुर में रिंग रोड निर्माणाधीन ब्रिज की सेंट्रिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेंट्रिंग गिरने से हुआ हादसा। - India TV Hindi
सेंट्रिंग गिरने से हुआ हादसा। Image Source : PTI

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रिंग रोड निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, रिंग रोड के निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरने से एक मजूदर की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा न्यू भेड़ाघाट के पास ललपुर गांव में हुआ है। हादसे में शेख नैरुद्दीन नाम के मजदूर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला था। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की पहचान राहिल और राजेश्वर के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

बता दें कि रिंग रोड पर NHAI के द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग गिर गई, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। फिलहाल दोनों घायल मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। दोनों घायलों के हाथ और पैरों में चोट लगने की जानकारी मिली है। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं घटना के बाद से मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद है। ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में नाबालिगों से काम कराए जाने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम कराया जा रहा था।

ऊपर काम कर रहे थे 22 मजदूर

अधिकारियों ने बताया, "जबलपुर का जो रिंग रोड बन रहा है उसमें ललपुर गांव में ब्रिज बन रहा है। ब्रिज का पिलर खड़ा किया जा रहा था उस पर सेंट्रिंग लगाने का काम चल रहा था। इसी बीच सेंट्रिंग गिर गई। घटना के समय 22 मजदूर ऊपर काम कर रहे थे, जिसमें से तीन मजदूर नीचे गिर गए। उनमें से एक मजदूर की मौत हो गई है। दो मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों में एक मृतक का भाई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है।" (इनपुट- देबजीत देब)

यह भी पढ़ें-

आगरा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर काटे सिर-पैर, बोरे में भर कर फेंकी लाश; पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार

PM मोदी ने देश को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- 'ये भारत की आन-बान और शान का प्रतीक...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।