1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. देवदूत बना RFP का जवान! चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसले यात्री की बचाई जान, देखें वीडियो

देवदूत बना RFP का जवान! चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसले यात्री की बचाई जान, देखें वीडियो

 Published : Oct 15, 2025 03:08 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 03:08 pm IST

सतना से मुंबई जा रहे यात्री शंकर लाल हावड़ा मुंबई मेल के कोच नंबर S/5 में सफर कर रहे थे। ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पर रुकने के दौरान वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। ​

RPF, Jabalpur- India TV Hindi
आरपीएफ जवान ने बचाई यात्री की जान Image Source : REPORTER INPUT

जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब हावड़ा-मुंबई मेल के प्लेटफॉर्म से चलने के दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का पैर फिसल गया। यात्री प्लेटफॉर्म में घसीटते हुए काफी दूर तक चला गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने ही वाला था कि अचानक वहां मौजूद आरपीएफ के जांबाज जवान ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसला

​जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात लगभग 8 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई। उस वक्त सतना से मुंबई जा रहे यात्री शंकर लाल हावड़ा मुंबई मेल के कोच नंबर S/5 में सफर कर रहे थे। ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पर रुकने के दौरान वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। ​इसी बीच, ट्रेन चल पड़ी और जल्दबाजी में शंकर लाल ने चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में फंस गए और ट्रेन के साथ घसीटने लगे।

आरपीएफ जवान ने बचाई जान

​इसी बीच वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान देवी शंकर पांडेय ने यह खतरनाक मंजर देखा और बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़े। उन्होंने प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे यात्री अपनी ओर खींचा और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आरपीएफ जवान की तत्परता से यात्री शंकर लाल की जान बच गई, हालांकि उन्हें इस दौरान मामूली चोटें आईं हैं। आरपीएफ जवान देवी शंकर पांडेय के इस साहसिक कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है।

रिपोर्ट-देबजीत देब, जबलपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।