1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जुआ खेल रहे थे ग्रामीण, पुलिस से खुद को बचाने के लिए कुआं में कूदे, 1 की मौत, तीन घायल

जुआ खेल रहे थे ग्रामीण, पुलिस से खुद को बचाने के लिए कुआं में कूदे, 1 की मौत, तीन घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 31, 2023 11:59 am IST,  Updated : Dec 31, 2023 12:22 pm IST

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उस वक्त हादसा हो गया जब पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस के डर से जुआ खेल रहे लोग अपने बचाव के लिए कुएं में कूद गए। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई।

कुआं में कूदे ग्रामीण- India TV Hindi
कुआं में कूदे ग्रामीण Image Source : IANS

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया। यहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस के आने की जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची तो जुआ खेल रहे लोग अपने बचाव के लिए कुएं में कूद गए। घटना थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा अमलापुरम की है। कुआं में कदूने पर एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। 

पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे ग्रामीण

इस हादसे के लिए ग्रामीण पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम को जुआ खेले जाने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस दल के मौके पर पहुंचने पर जुआ खेल रहे ग्रामीण अपने बचाव के लिए भागे, जिनमें से तीन ग्रामणी कुएं में कूद गए। बाद में इन सभी को बाहर निकाल गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ भेजा गया। इनमें से एक की मौत हो गई है और दो घायल हैं।

गुस्से में ग्रामीणों ने पुलिस दल को घेरा

इस हादसे के बाद ग्रामीण गुस्से में आ गए और उन्होंने पुलिस दल को ही घेर लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस जवानों से झूमाझपटी भी की। किसी तरह पुलिस जवानों ने अपनी जान बचाई। इसके लिए पुलिस को एक मकान में शरण लेना पड़ी।

- IANS इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।