Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा महाअभियान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा महाअभियान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 17, 2021 11:34 am IST, Updated : Sep 17, 2021 11:34 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 दिसंबर को खास बनाने के लिए मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा महा अभियान आज से शुरू हो रहा है।

मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा महाअभियान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी- India TV Hindi
Image Source : FILE मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा महाअभियान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 दिसंबर को खास बनाने के लिए मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा महा अभियान आज से शुरू हो रहा है। एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी के मद्देनजर आज प्रदेश में 10 हजार सेंटर पर 32 लाख 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे पहले के वैक्सीनेशन अभियान में 17 लाख 60 हजार लोगों को टीका लगा था  जबकि दूसरे अभियान में 2 दिनों में 43 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

प्रदेश में तकरीबन 5 करोड़ 30 लाख लोग वैक्सीन के पात्र हैं।  4 करोड़ 29 लाख लोगों को पहला डोज़ दिया जा चुका है। 1 करोड़ 6 लाख लोगों को  दूसरा डोज़ दिया जा चुका है, वहीं सरकार सितंबर के आखिर तक सभी पात्र लोगों को पहला डोज़ लगाने की तैयारी में है जबकि दिसंबर तक सभी को दूसरा डोज़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

वैक्सीनेशन के इस महा नगर निगम और एसडीएम तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करते रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र तक बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आजीविका मिशन से जुड़ी हुई तकरीबन 32 लाख से ज्यादा महिलाओं को भी खुद टीका लगवाने के साथ-साथ करीब 5 लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है

टीकाकरण उत्सव में हर 50 घर के लिए टोली बनाई गई है जो घर-घर जाकर निमंत्रण देगी राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। हायर एजुकेशन के छात्रों को भी कॉलेज के प्रिंसिपल के माध्यम से टीकाकरण का राजदूत बनाया गया है। खुद लगवाने और दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है।

वहीं भाजपा ने भी नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की पूरी टीम झोंक दी है। इसे नरेंद्र मोदी के अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में बीजेपी के 1070 मंडल है जिनके 4 लोगों को स्वास्थ्य स्वयंसेवक मौजूद हैं जो चुनाव की तरह हर बूथ पर लोगों को लाने ले जाने का काम करेंगे हर बूथ पर 111 लोगों को टीके लगाए जाएंगे यह अभियान 7 दिनों तक चलेगा।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement