1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, PM नरेंद्र मोदी बोले- राज्य विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, PM नरेंद्र मोदी बोले- राज्य विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 01, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 12:20 pm IST

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। वहीं, मध्य प्रदेश आज अपना 68वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में 17 दिन बचे हैं। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के नेता जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर को अपना 68वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विकास की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मध्य प्रदेश परिवार के सभी सदस्यों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नित नई ऊंचाइयों को छू रहा हमारा मध्य प्रदेश अमृत काल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।"

आज इन राज्यों का है स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश के अलावा आज छत्तीसगढ़, आध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और हरियाणा का भी स्थापना दिवस है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, "छत्तसीगढ़ के अपने सभी भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है। प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

MP Election: टिकट नहीं मिलने पर BJP-कांग्रेस के इन नेताओं ने की बगावत, दिग्गजों की बात मानने को नहीं तैयार, बागियों की लंबी है फेहरिस्त

मध्य प्रदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही फेज में चुनाव होने हैं। इसे लेकर नेताओं का चुनावी दौरा लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर होकर रतलाम जाएंगे। पीएम मोदी रतलाम में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रतलाम में पहली सभा है, लेकिन चुनाव के अंतिम दौर में उनकी सभा इंदौर, धार या खंडवा में हो सकती है। 

दिल्ली की हवा बेहाल, दिवाली के पहले ही घुटने लगा दम! जानें कितना है AQI

Rajasthan Election 2023 LIVE: राजस्थान चुनाव को लेकर BJP कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।