1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही रेलवे इंटर डिविजन ट्रेनों का शुरू करेगा संचालन

मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही रेलवे इंटर डिविजन ट्रेनों का शुरू करेगा संचालन

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 10:54 pm IST

पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) जोन के महाप्रबंधक एस.के. सिंह ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरु करने के लिये तैयार है।’’

railway ready to begin inter divison train services in madhya pradesh waiting for state govt nod । म- India TV Hindi
मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही रेलवे इंटर डिविजन ट्रेनों का शुरु करेगा संचालन Image Source : INDIA TV

जबलपुर. मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिये तैयार है। पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) जोन के महाप्रबंधक एस.के. सिंह ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिये तैयार है।’’

एस.के. सिंह 100-150 किलोमीटर दूरी तक यात्रा करने वाले और सामान्य यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में पूछे गये एक सवाल का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लॉकडाउन लागू होने के बाद रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है। वर्तमान में केवल लंबी दूरी की इंटर जोन ट्रेनें ही चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने डब्ल्यूसीआर के तहत आने वाली रेल पटरियों के किनारे रेलवे की खुली जमीन पर सौर ऊर्जा प्रणाली को स्थापित करने की स्वीकृति दी है और इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया जल्द ही शुरु की जायेगी। सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रेलवे पटरियों और अन्य बुनियादी ढांचे के रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।