1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: खेत में घुसी गाय तो 3 को गोलियों से भूना, एक की मौत, महिला समेत 2 घायल

MP: खेत में घुसी गाय तो 3 को गोलियों से भूना, एक की मौत, महिला समेत 2 घायल

 Published : Jan 12, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 02:35 pm IST

खेत में गाय घुसने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दो बंदूकों से दनादन गोलियां चला दी।

घर की दीवार पर गोलियों...- India TV Hindi
घर की दीवार पर गोलियों के निशान Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक गांव में शुक्रवार सुबह खेत में गाय घुस जाने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद में गोलियां चल गई। इस घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित एक अन्य घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने के बाद सुठालिया एवं ब्यावरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी नेहा गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ल्या ठाकुर गांव में खेत में गाय घुसने की बात को लेकर भंवर सिंह और जगदीश सिंह राठौड़ के परिवार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीश,भूपेंद्र और देवेंद्र के द्वारा बंदूक से फायरिंग की गई जिसमें दूसरे पक्ष के भंवर सिंह पिता मदनलाल, राजेंद्र और प्रभा कुंवर घायल हो गई।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

घायलों को उपचार के लिए बैरसिया ले जाया गया जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय भंवर सिंह की मौत हो गई। वहीं, राजेंद्र और प्रभा का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुठालिया थाना प्रभारी राकेश दामले ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद आरोपी जगदीश भूपेंद्र और देवेंद्र के खिलाफ धारा 307 294 506 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। वही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 बंदूकों से की दनादन फायरिंग

सुठालिया पुलिस ने बताया कि खेत में गाय घुसने की बात को लेकर हुए विवाद में एक 15 बोर और एक 12 बोर की दो बंदूकों से फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने बंदूकों को भी जब्त करने की कार्रवाई की है।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।