1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 9वीं की छात्रा का ब्रेनवॉश कर अपने साथ ले गया बस क्लीनर, फिर जो हुआ... झकझोर देगी यह खबर

9वीं की छात्रा का ब्रेनवॉश कर अपने साथ ले गया बस क्लीनर, फिर जो हुआ... झकझोर देगी यह खबर

 Published : Jan 12, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 02:03 pm IST

बेंगलुरु में 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। लड़की एक हफ्ते पहले घर नहीं लौटी, इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 24 साल के बस क्लीनर को 9वीं कक्षा की छात्रा से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के दबसपेट पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज किया गया है।

पुलिस ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ाया

पुलिस के मुताबिक 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। लड़की एक हफ्ते पहले घर नहीं लौटी, इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आनंद नाम का आरोपी उसे बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक किराए के मकान में ले गया था। जहां आरोपी ने छात्रा का ब्रेनवॉश करके उसका शोषण किया। पुलिस ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ा लिया।

पॉक्सो मामले में जेल में था आरोपी

जांच से पता चला कि आरोपी को 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में था। आरोपी को पिछले साल रिहा कर दिया गया था। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।