1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मानसून से पहले ही MP में राहत, 23 जिलों में येलो अलर्ट, मूसलाधार बारिश-आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

मानसून से पहले ही MP में राहत, 23 जिलों में येलो अलर्ट, मूसलाधार बारिश-आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 11, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 12:26 pm IST

मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी के साथ ओले गिरने की भी सूचना मौसम विभाग ने जारी की है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल अच्छी बारिश से प्रदेश को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

MP weather Report, MP weather forecast- India TV Hindi
सांकेतिक इमेज।

मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने पहले ही सूचना दी थी कि 15 से 18 जून के बीच मानसून आ रहा है। इसकी पहले ही प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बारिश और आंधी प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है, कुछ जिलों में अभी भी काफी गर्मी है तो कई इलाकों में बारिश के चलचे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने 11 जून 2026 को मध्य प्रदेश के 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी है। इसका मतलब है कि मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि भी होगी।

क्या रहेगा मौसम का हाल

रायसेन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर समेत प्रदेश के लगभग 35 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का की सूचना भी दी गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में नुकसान भी हो सकता है। माना जा रहा है कि आज दिन अहम हैं और आज से गर्मी से राहत का सिलसिला शुरू होगा। कई जिले ऐसे भी हैं, जहां गर्मी से राहत के अभी भी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बुधवार को खजुराहो लगातार दूसरे दिन राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा नौगांव में 44.6 डिग्री, दतिया में 43.6 डिग्री और ग्वालियर में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान ने लोगों को चिलचिलाती गर्गी का अहसास कराया है।

Madhya pradesh alert
Image Source : IMDमध्य प्रदेश का हाल।

अलर्ट पर ये जिले

मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, सीहोर और पांडुर्णा में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बीते कुछ दिनों से भी तेज बारिश हुई है। ऐसे में यहां मौसम गुलजार हो गया है।

कुछ क्षेत्र में होगी ओलावृष्टि

12 जून को मौसम विभाग के अनुसार मुरैना, भिंड, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। कहा जा रहा है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को गर्मी से रिलीफ देगी। IMD के अनुसार मॉनसून से पहले होने वाली गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और मानसून पहले इंदौर और जबलपुर डिवीजन में आएगा और फिर पूरे प्रदेश में इसके प्रभाव को लोग देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्यार, धोखा और सट्टा, इंस्टाग्राम वाले लवर ने नाबालिग लड़की से ऐंठे 10 लाख और जेवर, फिर सट्टे में उड़ा दिए सारे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।