1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: पढ़ाई के दौरान चला रही थी मोबाइल, मां ने छीना तो घर से भागी; फिर ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि सीधे लौट आई घर

VIDEO: पढ़ाई के दौरान चला रही थी मोबाइल, मां ने छीना तो घर से भागी; फिर ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि सीधे लौट आई घर

 Published : Feb 25, 2025 11:50 am IST,  Updated : Feb 25, 2025 12:17 pm IST

रीवा में एक छात्रा से उसकी मां ने मोबाइल छीना तो वह इस कदर नाराज हो गई कि अपने एक दोस्त के साथ घर से भाग गई। इसके बाद उसे खंडवा रेलवे पुलिस ने पकड़ा और परिवार के हवाले किया।

रीवा- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां की एक दसवीं की छात्रा ने अपनी मां की डांट के बाद घर छोड़ दिया। वह घर से भागकर अपने एक सहपाठी के साथ ट्रेन में बैठ गई, जिन्हें बाद में दोनों को खंडवा स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ की और फिर दोनों नाबालिग को पैरेंट्स को सुपुर्द कर दिया।

12-13 किलोमीटर पैदल चली

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा परीक्षा की तैयारी के दौरान मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही थी। उसकी मां ने उसे मोबाइल इस्तेमाल करते देख डांट लगाई और फोन छीन लिया। इससे नाराज होकर छात्रा घर से भाग गई। छात्रा करीबन 12-13 किलोमीटर दूर पैदल चली और फिर अपने एक दोस्त को कॉल किया। इसके बाद छात्रा अपने दोस्त को फोन कर उसके साथ ट्रेन में बैठ गई। दोनों के पास पैसे कम थे तो दोनों बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, तभी टीटीई ने उन्हें खंडवा स्टेशन पर पकड़ लिया।

टीटीई ने जब पूछताछ की तो बच्चों ने टीटीई को गुमराह करने की कोशिश की इसके बाद टीटीई को दोनों पर शक हुआ तो उसने दोनों को आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ की पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे नाबालिग हैं। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया। समिति ने बच्चों के माता-पिता को सूचित किया, जो रीवा से खंडवा पहुंचे और उन्हें अपने बच्चों की सुपुर्दगी ली। 

CWC अध्यक्ष ने कही ये बात

बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि लड़की की उम्र 15 साल और लड़के की 17 साल है। दोनों एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लड़की ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह मोबाइल का इस्तेमाल करती है, लेकिन बोर्ड परीक्षा के कारण उसकी मां ने उसे मोबाइल चलाने से मना कर दिया था, जिससे वह नाराज होकर घर से भाग गई। अब दोनों बच्चे अपने घर वापस जाकर परीक्षा की तैयारी करेंगे।

(रिपोर्ट- प्रतीक मिश्रा)

ये भी पढ़ें:

MP: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे छह लोगों की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

PM मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड, बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के दौरान बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।