1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सारणी: पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस की रेखा जीती, BJP की लक्ष्मी नगदे को 160 वोटों से हराया

सारणी: पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस की रेखा जीती, BJP की लक्ष्मी नगदे को 160 वोटों से हराया

 Published : Dec 12, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 02:55 pm IST

सारणी नगर पालिका के वार्ड नम्बर 33 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुनील भलावी ने भाजपा की लक्ष्मी नगदे को 160 वोटों से हरा दिया है। इस उपचुनाव में 36 वार्डों वाली सारणी नगरपालिका में अब कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

rekha- India TV Hindi
रेखा सुनील भलावी Image Source : INDIA TV

बैतूल: सारणी नगर पालिका के वार्ड नंबर 33 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुनील भलावी ने भाजपा की लक्ष्मी नगदे को 160 वोटों से चुनाव हरा दिया है। सारणी नगर पालिका में अब कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढक़र 12 हो गई है। रेखा को 383 वोट मिले जबकि भाजपा की लक्ष्मी 223 वोट ही प्राप्त कर सकीं। एसडीएम अभिजीत सिंह ने आज श्रम कल्याण केंद्र में हुई मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए।

शिक्षक बनने से खाली हुई थी सीट

सारणी नगर पालिका के वार्ड क्रं. 33 की भाजपा पार्षद संगीता प्रवीण सूर्यवंशी का शिक्षक भर्ती में चयन हो जाने के बाद उन्होंने नौकरी को प्राथमिकता देते हुए पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। यहां पर 9 दिसम्बर को चुनाव कराया गया था। मतदान कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुनील भलावी को 383 जबकि भाजपा की लक्ष्मी नगदे को 223 और निर्दलीय शोभा को 98 वोट मिले। वहीं नोटा को यहां मतदाताओं ने 5 वोट दिए हैं। शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह ने आज श्रम कल्याण केंद्र में हुई मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए। उन्होंने विजयी प्रत्याशी रेखा को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी भेंट किया है।

कांग्रेस पार्षद की संख्या हुई 12

इस उपचुनाव में 36 वार्डों वाली सारणी नगरपालिका में अब कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इसके पहले मुख्य चुनाव में यहां भाजपा के 19, कांग्रेस के 11 और 6 निर्दलीय चुनाव जीते थे। लेकिन अब उप चुनाव के नतीजे के बाद यहां भाजपा के 18 पार्षद रह जाएंगे। जबकि कांग्रेसी बढक़र 11 से 12 हो जाएंगे। हालांकि मुख्य चुनाव के बाद कुछ निर्दलीय पार्षदों ने यहां भाजपा का दामन थाम लिया था।

(रिपोर्ट- मयंक भार्गव)

यह भी पढ़ें-

किन बहनों को नहीं मिल सकता 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ, जानिए यहां

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, वजह भी सामने आई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।