महाराष्ट्र के सतना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोलगवां थाना क्षेत्र के सिंधी कैम्प कॉलोनी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटर सवार को टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। हादसे में युवक का आधे से ज्यादा शरीर ट्रैक्टर के टायर के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बाइक सवार को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
तेज गति से जा रहा था ट्रैक्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस की टीम ने कहा कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सतना से अमित त्रिपाठी की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
मेट्रो के अंदर और स्टेशन पर आयोजित कर सकेंगे बर्थडे समेत तमाम इवेंट्स, जानें कितने रुपए होंगे खर्च