1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: तेंदुए के हमले का लाइव वीडियो, पिकनिक मना रहे युवक पर टूट पड़ा, देखें कैसे बचाई जान

Video: तेंदुए के हमले का लाइव वीडियो, पिकनिक मना रहे युवक पर टूट पड़ा, देखें कैसे बचाई जान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 21, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 01:50 pm IST

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुए के हमले में बाल-बाल युवक की जान बची है। इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने सभी लोगों को आगाह किया है।

Leopard attack- India TV Hindi
युवक पर तेंदुए का हमला Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के शहडोल में तेंदुए के हमले का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक खुले मैदान में खड़े होकर तेंदुए का वीडियो बना रहे होते हैं तभी वह उन युवकों पर हमला कर देता है। तेंदुए को अपनी ओर आता देख सभी भागते हैं। हालांकि, एक युवक इस बीच जमीन पर गिर जाता है और तेंदुए उसे दबोच लेता है। इसके बाद उसके अन्य साथी शोर मचाते हैं और तेंदुआ किसी तरह उन्हें छोड़ कर भाग जाता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुए के हमले में बाल-बाल युवक की जान बची है। इस युवक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकनिक मनाने गए थे युवक

घटना शहडोल जिला मुख्यालय से लगे मेडिकल कालेज के पास स्थित सोन नदी खतौली छोभा घाट की है। यहां तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों पिकनिक मनाने के लिए गए थे। इस दौरान आकाश कुशवाहा,  नितिन समदरिया,  नंदिनी सिंह को चोटें आई हैं। इनमें से नितिन संमदरिया की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए के रिहायशी इलाके में घूमने के चलते लोगो में दहशत बनी हुई है। वन विभाग मुनादी करा लोगों को तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी दे रहा है। वन विभाग के अधिकारी लोगों को जंगली क्षेत्र में न जाने की हिदायत दे रहे हैं। 

गांव के लोगों पर भी किया हमला

बाघ ने गांव के लोगों पर भी हमला किया है। बाघ के हमले में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाघ के हमले में ग्रामीण जानकी बाई, जीवन लाल सिंह, धरम सिंह को चोट आई है। कई दिनों से गांव में तेंदुए के घूमने से लोग दहशत में हैं और घरों से बाहर निकलने से पहले डर रहे हैं। अधिकतर लोग घरों में ही रह रहे हैं। जैतपुर और गोहपारू वन परिक्षेत्र में बाघ और तेंदुए के हमले में कई ग्रामीणों और मवेशियों की जान जा चुकी है।

(शहडोल से विशाल खण्डेलवाल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।