1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिवराज सिंह चौहान ने रोका काफिला और ली चाय की चुस्की, खुशी से झूम उठा चाय वाला; देखें VIDEO

शिवराज सिंह चौहान ने रोका काफिला और ली चाय की चुस्की, खुशी से झूम उठा चाय वाला; देखें VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 11, 2025 09:24 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 09:26 pm IST

चाय वाला केतली लेकर घूम-घूमकर लोगों को चाय पिला रहा था। तभी शिवराज सिंह चौहान की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे आवाज दी और अपने पास बुलाकर चाय पी।

shivraj singh chouhan drank tea- India TV Hindi
शिवराज सिंह ने काफिला रुकवाकर चाय पी। Image Source : REPORTER INPUT

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर आए। अपने अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे प्रदेश के पूर्व सीएम का भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अमरापाटन में शिवराज सिंह अपने चिर परचित अंदाज मे नजर आये। वह सभी छोटे बड़े नेताओं से मुलाकात कर उनके नाम से सम्बोधित करते रहे। सबकी कुशलक्षेम लेकर परिवार जनो का भी हाल चाल जाना। वही, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केतली से सड़क पर चाय बेच रहे चाय वाले को देखा तब अपना वाहन रुकवा दिया। चाय वाले को बुलाकर शिवराज सिंह चौहान ने चाय पी।

चिर परिचित अंदाज में नजर आए शिवराज, वीडियो वायरल

दरअसल, यह चाय वाला केतली लेकर घूम-घूमकर लोगों को चाय पिला रहा था। तभी शिवराज सिंह चौहान की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे आवाज दी और अपने पास बुलाकर चाय पी। चाय बेचने वाले का नाम पप्पू सोनी बताया जा रहा है जो कि घूम-घूम कर चाय बेचता है।

निजी कार्यक्रम के लिए सतना पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

बता दें शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना के साथ गुरुवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचे थे। यहां वह स्टेशन से पहले सर्किट हाउस पहुंचे। उसके बाद पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य लक्ष्मी यादव के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इसके बाद शिवराज सिंह पूर्व महापौर ममता पांडेय के निवास पहुंचे। वहां उनकी बहु के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें-

श्री कृष्ण भक्ति में सराबोर हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जन्माष्टमी पर गाए भजन और फोड़ी दही हांडी-VIDEO

CM मोहन यादव ने 7832 बच्चों को गिफ्ट की स्कूटी, पीछे बैठकर घूमे भी, विद्यार्थियों को दी खास सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।