1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ग्वालियर-चंबल में BJP को बड़ा झटका, कद्दावर नेता सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल

ग्वालियर-चंबल में BJP को बड़ा झटका, कद्दावर नेता सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 12:58 pm IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिछला विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सतीश सिंह सिकरवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ग्वालियर-चंबल में...- India TV Hindi
ग्वालियर-चंबल में भाजपा को झटका, सिकरवार कांग्रेस में शामिल Image Source : TWITTER

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिछला विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सतीश सिंह सिकरवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में मंगलवार को सिकरवार ने ग्वालियर से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि सिकरवार ने पिछला चुनाव ग्वालियर के पूर्व क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार मुन्ना लाल गोयल ने परास्त किया था। गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। गोयल को भाजपा आगामी उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाने वाली है।

सिकरवार के कांग्रेस का दामन थामने से इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस सिकरवार को ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार बना सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।