1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, दवा बाजार में सिरफिरे ने युवती पर 13 सेकंड में 15 बार गोदा चाकू

उज्जैन में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, दवा बाजार में सिरफिरे ने युवती पर 13 सेकंड में 15 बार गोदा चाकू

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 26, 2026 03:09 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 03:15 pm IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हिला देने वाला मामला सामने आया है। दवा बाजार इलाके में एक शख्स ने वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक महिला पर चाकू से 15 बार वार किया गया।

India tv- India TV Hindi
वारदात की झलक। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जो हर किसी को हैरत में डाल दी है। यहां के नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में एक युवती पर जानलेवा हमला हुआ है। सरेराह हुए इस खूनी खेल से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार दवा बाजार की एक मेडिकल शॉप दयाल फार्मा पर काम करने वाली युवती पर एक सिरफिरे युवक ने सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

13 सेकंड में 15 बार चाकू गोदा, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर साफ हो रहा है कि आरोपी युवक आता है और युवती से बात करने लगता है। बातचीत के दौरान ही वह अचानक चाकू निकाल लेता है और महज 13 सेकंड के भीतर युवती पर 15 से अधिक वार कर देता है। सिरफिरे ने युवती के सिर, पेट, गर्दन और पीठ पर बेरहमी से ताबड़तोड़ हमले किए। जब आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे तो युवक डरकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है पूजा, पुलिस जांच में जुटी

लहूलुहान और गंभीर हालत में युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल युवती का नाम पूजा बताया जा रहा है, जो बापू नगर की रहने वाली है। वारदात के बाद उसे पहले शासकीय चरक अस्पताल लाया गया था, जहाँ से बाद में उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी युवक का नाम सुनील बताया जा रहा है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- प्रेम डोडिया

ये भी पढ़ें: छतरपुर में लवर संग भागी दादी, पीड़ित पति ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

डबल मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? लहूलुहान मिली 2 लाश और कटी गर्दन, 3 सवालों पर अटका ईसागढ़ मर्डर मिस्ट्री केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।