1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सुवासरा में बेखौफ चोरों का आतंक, पुलिसकर्मी की कार से चोरी की व्हीलकैप, CCTV में कैद हुआ आरोपी

सुवासरा में बेखौफ चोरों का आतंक, पुलिसकर्मी की कार से चोरी की व्हीलकैप, CCTV में कैद हुआ आरोपी

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 28, 2026 08:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 08:08 pm IST

सुवासरा में चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि पुलिसकर्मी की कार के व्हीलकैप भी चोरी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

Mp News- India TV Hindi
सुवासरा में चोरों का आतंक Image Source : REPORTER INDIA TV

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उनके अंदर से कानून का डर भी खत्म हो गया है। सुवासरा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक कई जगहों पर चोरी की और उनकी हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए। अगर वो चोर से सुरक्षित नहीं है तो जनता को कैसे सुरक्षित रखेंगे। पुलिस की जानकारी के अनुसार चोरों ने जिले में करीब 3 से 4 अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया और वहां चोरी करने का फैसला लिया।

CCTV में कैद हुआ व्हीलकैप चोर

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की कार से व्हीलकैप चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार रुणीजा रोड स्थित नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ आरक्षक पीरूलाल सोनी के घर के बाहर खड़ी उनकी निजी कार से अज्ञात चोर चारों व्हीलकैप खोलकर ले गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति कार से पहुंचता है और कुछ ही देर में कार के व्हीलकैप निकालकर फरार हो जाता है। फिलहाल सुवासरा पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर शहर के लोगों ने पुलिस से अपराधों की रोकथाम के लिए सुरक्षा बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

चोरों का सुवासरा में आतंक

पुलिसकर्मी की कार से व्हीलकैप चोरी करने के बाद करीब 100 मीटर दूर स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर खड़े तीन ट्रैक्टरों को भी चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश ट्रैक्टरों की बैटरियां निकालकर अपने साथ ले गए। वहीं, नगर के शनि मंदिर से आगे टोकड़ा रोड स्थित बालाजी मंदिर में भी चोरों ने चोरी की कोशिश की। हालांकि, वहां क्या सामान चोरी हुआ। इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। एक ही रात में नगर के अलग-अलग स्थानों पर हुई इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।

(स्ट्रिंगर- अशोक परमार)

ये भी पढे़ं- रेलवे स्टेशन पर शराब दुकान में दिखाई दबंगई, बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया, CCTV में कैद हुई वारदात

सीहोर में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, देर रात कॉलोनी में घुसकर की चोरी, वारदात कैमरे में कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।