1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी, युवक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी, युवक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 19, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 08:08 pm IST

भोपाल में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा युवक के साथ गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच कमिटी गठित कर दी गई है।

bhopal, Traffic Police- India TV Hindi
भोपाल में युवक के साथ गुंडागर्दी Image Source : FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पहले तो युवक की कॉलर पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया। फिर बाद में उसकी पिटाई भी की। 

जानकारी के मुताबिक आनंद नगर चौराहे के पास से  राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे काफिले के पास युवक खड़ा था। युवक को ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक ने पहले तो धक्का मारकर जमीन पर गिराया और लातें मारी और चांटा भी मारा। युवक के साथ मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया।

डीसीपी यातायात पुलिस संजय सिंह ने वीडियो को संज्ञान में लिया और कहा कि युवक की पिटाई मामले में जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। एसीपी मिलन जैन इस मामले की जांच करेंगे। वीडियो के अनुसार अगर जांच में मामला सही पाया जाएगा तो आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।