1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पन्ना की धरा ने एक साथ उगले 3 बेशकीमती हीरे, आदिवासी महिला की किस्मत पलटी, बिकते ही होगी मालामाल

पन्ना की धरा ने एक साथ उगले 3 बेशकीमती हीरे, आदिवासी महिला की किस्मत पलटी, बिकते ही होगी मालामाल

 Published : Sep 16, 2025 08:33 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 08:33 pm IST

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गरीबी में गुजारा करने वाली एक आदिवासी महिला मालामाल हो गई है। पन्ना की धरा ने एक बार फिर 3 बेशकीमती हीरे उगले हैं।

panna diamond- India TV Hindi
आदिवासी महिला को मिले एक साथ 3 बेशकीमती हीरे। Image Source : REPORTER INPUT

देश भर में प्रसिद्ध हीरो के लिए पहचाने जाने वाले पन्ना में आज फिर हीरा चमका और साथ ही चमकी है एक आदिवासी महिला की किस्मत। विनीता गोंड रातों-रात लखपति बन गई हैं। राजपुर, बड़वारा की रहने वाली विनीता ने पटी हीरा खदान क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई और नतीजा चौंकाने वाला रहा। उन्हें एक साथ 3 बेशकीमती हीरे मिले हैं, जिन्होंने उनकी जिंदगी बदल दी है।

मेहनत और भाग्य का अद्भुत संगम

विनीता ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर अपने साथियों के साथ खदान लगाई थी। अब उनकी मेहनत और भाग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब उन्होंने ये तीन हीरे खोजे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तत्काल इन हीरों को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। 

नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे ये हीरे

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने इन हीरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन हीरों का कुल वजन क्रमशः 7 सेंट, 1 कैरेट 48 सेंट और 20 सेंट है। इन तीन हीरों में से एक जेम्स क्वालिटी का है, जो बेहद उच्च श्रेणी का माना जाता है, जबकि बाकी दो हीरे मटमैले किस्म के हैं। ​अब इन हीरों को अगली नीलामी में रखा जाएगा, जहां इनकी असली कीमत का पता चलेगा। विनीता गोंड की यह कहानी एक बार फिर यह साबित करती है कि पन्ना की धरती में सचमुच कुछ खास है, जो किसी की भी किस्मत को रातों-रात बदल सकती है।

(रिपोर्ट- अमित सिंह)

यह भी पढ़ें-

मजदूर परिवार बना करोड़पति, पन्ना के खदान से मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा, यह है कीमत

पन्ना में 'हीरों का मेला', किसान को मिला था 16.10 कैरेट का डायमंड, बिकते ही हुआ मालामाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।