1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन: लड़का-लड़की की सगाई से पहले समधी-समधन में हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, मचा हंगामा

उज्जैन: लड़का-लड़की की सगाई से पहले समधी-समधन में हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, मचा हंगामा

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 01, 2025 02:17 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 02:17 pm IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़का और लड़की की सगाई होने वाली थी लेकिन उससे ही पहले एक पक्ष की मां और दूसरे पक्ष के पिता के बीच प्रेम संबंध हो गए और वह घर छोड़कर भाग गए।

Ujjain- India TV Hindi
पुलिस जांच में जुटी Image Source : REPORTER INPUT

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का और एक लड़की की सगाई होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही समधी और समधन के बीच प्रेम हो गया और वह दोनों घर से भाग गए। इस घटना से पूरे घर में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

मामला उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील का है। उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अपनी लड़की के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे 50 वर्षीय व्यक्ति को लड़के की मां से प्रेम हो गया। सगाई से पहले ही महिला घर छोड़कर होने वाले समधी के घर चली गई। 

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी और तलाश के बाद ढूंढ निकाला। महिला को घर भेजने की कोशिश की गई, तो उसने साफ कहा- अब यही मेरे जीवनसाथी हैं, मैं इनके साथ ही रहना चाहती हूं।

थाना प्रभारी का सामने आया बयान

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि चिकली निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी के लिए बड़नगर तहसील के ऊंटवास गांव में रिश्ता देखने गया था। बातचीत के बाद लड़की-लड़के ने एक-दूसरे को पसंद किया। सगाई की तैयारी शुरू हुई। 

14 अक्टूबर को ऊंटवास की 45 वर्षीय महिला (लड़के की मां) लापता हो गई। 15 अक्टूबर को बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 15 दिन बाद पता चला कि वह चिकली में रह रही है। पुलिस पहुंची तो पाया कि महिला, लड़की के पिता के साथ रह रही है। दोनों को थाने लाया गया, जहां सच्चाई सामने आई।

थाने में महिला को करीब तीन घंटे तक समझाने का प्रयास किया गया। उसकी मां, सास और अन्य परिजन ने भी समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि वह अब ससुराल या मायके नहीं जाएगी। 

टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार महिला का पति जीवित है। वहीं जिस पुरुष के साथ वह रहना चाहती है, उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। महिला के अडिग रहने पर फिलहाल उसे चिकली निवासी व्यक्ति के साथ जाने दिया गया है। (इनपुट: प्रेम डोडिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।