1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: बैतूल में सामने आया हैरान कर देने वाला रोड एक्सीडेंट, स्पीड ब्रेकर पर ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

VIDEO: बैतूल में सामने आया हैरान कर देने वाला रोड एक्सीडेंट, स्पीड ब्रेकर पर ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

 Published : Jun 28, 2025 07:49 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 07:55 am IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रक ने स्कूटी सवार एक महिला को कुचल गया। रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर ड्राइवर फरार हो गया।

ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला- India TV Hindi
ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला Image Source : INDIA TV

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हदसे में पोषण केंद्र की केयरटेकर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी पर सवार यह केयरटेकर अपने गांव से चिचोली स्थित एनआईसी कार्यालय आ रही थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गई। 

स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला

महिला स्कूटी पर सवार थी। इसी दौरान एक स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी के अनियंत्रित हो जाने से भी गिर पड़ी। इसी बीच पीछे से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत ह गई। मृतक की पहचान रजनी गंगारे के रूप में हुई है। वे जोगली गांव की रहने वाली थी। एक बच्चा है। 2010 में पदस्थ हुई थी। वह 35 साल की है। 10 साल का बच्चा बाल बाल बच गया। 

 स्कूटी पर बैठा महिला का बेटा बच गया

चिचोली थाना टीआई हरिओम पटेल ने बताया कि महिल अपने गांव से एनआईसी चिचोली आ रही थी। इसी दौरान एक ही स्पीड ब्रेकर पर उन्होंने जैसे ही ब्रेक मारा पीछे से आ रहे हैं ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और उन्हें उसको कुचलता हुआ चला गया। महिला के साथ उसका 10 साल का बच्चा भी था जो दुर्घटना में छिटककर दूर जा गिरा। जिससे उसे कोई चोट है नहीं पहुंची है लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  

यहां देखें वीडियो

ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर लग रहा है कि एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर रुका नहीं। हादसे के बाद वह फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि घटना के बाद ड्राइवर भाग निकला है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

रिपोर्ट, मयंक भार्गव, बैतूल  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।