1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: लड्डू गोपाल की चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, बोली- 'मां की निशानी है, ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दूंगी'

MP: लड्डू गोपाल की चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, बोली- 'मां की निशानी है, ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दूंगी'

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 19, 2026 08:05 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 08:05 pm IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरी का एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के लड्डू गोपाल को किसी ने चोरी कर लिया। महिला मामले की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंच गई।

चोरी हुए लड्डू गोपाल की तस्वीर- India TV Hindi
चोरी हुए लड्डू गोपाल की तस्वीर Image Source : REPORTER

ग्वालियरः अभी तक हमने और आपने सोने, चांदी के जेवर ,रुपये-पैसे और गाड़ियों की चोरी के मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन अब लड्डू गोपाल की चोरी का मामला सामने आया है। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है। महिला लड्डू गोपाल के चोरी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। महिला का कहना है कि यह (लड्डू गोपाल) मां की निशानी हैं। ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दिया जाएगा। 

लड्डू गोपाल को लेकर बाजार गई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के अलकापुरी में रहने वाली विजया शर्मा अपनी बहन के साथ 29 जनवरी को महाराज बाड़े पर लड्डू गोपाल के साथ खरीदारी करने बाजार पहुंची थीं। इस दौरान उनके लड्डू गोपाल को किसी ने चोरी कर लिया। विजया शर्मा ने कई लोगों से पूछताछ की आसपास के सीसीटीवी खंगाला लेकिन लड्डू गोपाल का कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद वह ग्वालियर थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके लड्डू गोपाल को कैसे भी ढूंढा जाए।

लड्डू गोपाल के बिना महिला का बुरा हाल

उन्होंने कहा कि वह कोर्ट कचहरी के चक्कर में भगवान को नहीं लाना चाहती हैं। विजया का लड्डू गोपाल के बिना हमारा बुरा हाल है। विजया ने कहा कि सुबह शाम हम लड्डू गोपाल को याद करते रहते हैं। लड्डू गोपाल को मैं अपना भाई मानती हूं और हर वह रस्म अदा करते हैं जो भाई बहन के द्वारा की जाती है। करीब 30 साल पहले मां ने लड्डू गोपाल की है मूर्ति हमको दी थी। 5 साल पहले मां का निधन हो गया। इसके बाद इस मूर्ति की देखभाल मैं और मेरी बहन करती हैं। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

शिकायत के बाद पुलिस भी इस पूरे मामले में महिला की मदद कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द लड्डू गोपाल को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। महिला भी लोगों से पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया, ग्वालियर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।