1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. अहमदाबाद से कोलकाता जा रही ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी, शौचालय में फंदे से लटका मिला शव

अहमदाबाद से कोलकाता जा रही ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी, शौचालय में फंदे से लटका मिला शव

 Published : May 08, 2025 05:36 pm IST,  Updated : May 08, 2025 05:44 pm IST

कोलकाता जा रही एक ट्रेन में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी- India TV Hindi
ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी Image Source : INDIA TV

सागरः अहमदाबाद से कोलकाता जा रही एक ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर ट्रेन को सागर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को मर्चुरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक पहचान नहीं हुई है। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है।

मृतक की अभी तक नहीं हो सकी पहचान

रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक संतोष मार्सकोले ने बताया कि गुरुवार सागर स्टेशन मास्टर से ट्रेन के डिब्बे में युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तो अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक फांसी पर झूलता मिला। उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी शर्ट को गले में बांधकर आत्महत्या की। मृतक की जेब से किसी भी प्रकार का टिकट या आईडेंटिफाई के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

ट्रेन में युवक ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी यह भी साफ नहीं हो पाया कि मृतक कहां से ट्रेन में चढ़ा था और कहां पर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

ओडिशा में भी युवक ने किया सुसाइड

इससे पहले बुधवार को ओडिशा के खुर्दा में एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपनी पत्नी पर लगातार मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कुंभारबस्ता के रामचंद्र बरजेना नाम के इस व्यक्ति ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी रूपाली को दोषी ठहराया था। रूपाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

रिपोर्ट- टेकराम ठाकुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।