1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: साथियों से मिलने थाने पहुंचा था युवक, सब-इंस्पेक्टर ने थप्पड़ जड़ फाड़ दिया कान

VIDEO: साथियों से मिलने थाने पहुंचा था युवक, सब-इंस्पेक्टर ने थप्पड़ जड़ फाड़ दिया कान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2025 09:01 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 09:14 pm IST

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाने में एक पुलिस अधिकारी ने युवक को थप्पड़ जड़कर उसका कान फाड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित ने घटना के बारे में बताया- India TV Hindi
पीड़ित ने घटना के बारे में बताया

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाने में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ पुलिस विभाग को शर्मसार किया, बल्कि पूरे जिले में आक्रोश भी फैला दिया है। 5 अप्रैल को पवन गुर्जर नामक एक युवक अपने साथियों से मिलने थाने पहुंचा था। युवक का आरोप है कि थाने में पदस्त सब इंस्पेक्टर दिलीप कटारा से किसी बात को लेकर बातचीत हुई और अचानक कटारा ने पवन को अपने हाथ से जोरदार तमाचा मार दिया।

पुलिस अधिकारी के हाथ में थी चाबी

पवन का कहना है कि पुलिस अधिकारी के हाथ में चाबी थी, जिसके कारण थप्पड़ मारने से उसके कान पर गहरी चोट आई और उसका कान फट गया। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और टांके लगाए गए। पवन ने इस घटना के बाद पूरी स्थिति की जानकारी पुलिस को दी और जल्द ही मामला सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में फैल गया।

सब इंस्पेक्टर को किया गया लाइन अटैच

इस घटना के बाद समाज के दर्जनों लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और आरोपी सब इंस्पेक्टर दिलीप कटारा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिलीप कटारा को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह के अनुशासनहीनता को रोका जा सके।

(रिपोर्ट- राम यादव)

ये भी पढ़ें-

"मुसलमानों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन", वक्फ कानून के खिलाफ अब DMK पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नकली पिस्तौल दिखा छात्रा ने कॉलेज में काटा बवाल, स्टाफ को धमकाया, जमकर की तोड़फोड़- VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।