1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भीषण सड़क हादसा: पुणे में कार डिवाइडर तोड़कर बस से टकराई, एक की मौत, 25 घायल

भीषण सड़क हादसा: पुणे में कार डिवाइडर तोड़कर बस से टकराई, एक की मौत, 25 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 04:59 pm IST

सड़क दुर्घटना का जो वीडियो सामने आया है, इसमें एक बस सड़क पर आती हुई नजर आ रही है। इतने में सामने से आ रही कार उसे आगे से टक्कर मार देती है। इसके बाद बस खिलौने की तरह सड़क पर पलटकर सीधे होटल में घुस जाती है।

car hits bus in Pune- India TV Hindi
car hits bus in Pune Image Source : TWITTER

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर एक कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार देर रात शिकरापुर के पास हुआ, जब एक निजी बस अहमदनगर जा रही थी। शिकरापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क के डिवाइडर को पार कर राजमार्ग पर विपरीत लेन में आ गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के बाद बस सड़क से फिसल कर राजमार्ग के किनारे एक रेस्तरां के खुले स्थान में खड़ी कुछ कारों से जा टकराई।" इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि 25 बस यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना का जो वीडियो सामने आया है, इसमें एक बस सड़क पर आती हुई नजर आ रही है। इतने में सामने से आ रही कार उसे आगे से टक्कर मार देती है। इसके बाद बस खिलौने की तरह सड़क पर पलटकर सीधे होटल में घुस जाती है। बस के पलटते ही होटल के बाहर भगदड़ मच जाती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।