1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में आज 100 कोरोना मरीजों की मौत, 3752 नए केस सामने आए

महाराष्ट्र में आज 100 कोरोना मरीजों की मौत, 3752 नए केस सामने आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 11:30 pm IST

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 100 मरीजों की मौत हो गई जबकि राज्य में 3752 नए मामले सामने आए हैं। आज राज्य में 1672 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

महाराष्ट्र में आज 100 कोरोना मरीजों की मौत ,3752 नए केस सामने आए- India TV Hindi
महाराष्ट्र में आज 100 कोरोना मरीजों की मौत ,3752 नए केस सामने आए Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 100 मरीजों की मौत हो गई जबकि राज्य में 3752 नए मामले सामने आए हैं। आज राज्य में 1672 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं मुंबई में आज 67 लोगों की मौत हुई है। भिवंडी में एक दिन में सबसे ज्या दा 27 लोगों की मौोत हुई। मुंबई में अबतक कोरोना के 62875 मामले सामने आए और मृतकों की कुल संख्या 3311हो गई है। पूरे महाराष्ट्र में कुल 120504 मामले सामने आए हैं जबकि मृतकों की संख्या 5751 तक पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 100 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 5,751 हो गयी है । अधिकारी ने बताया कि ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार को 1,672 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 60,838 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 53,901 मामले हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा हैं। कुल मिलाकर 7,17,683 नमूनों की जांच हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।