1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव में 12 निलंबित BJP विधायक भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का आदेश

महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव में 12 निलंबित BJP विधायक भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2021 09:32 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 09:32 pm IST

महाराष्ट्र में अगले हफ्ते होने वाले राज्यसभा उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग से राहत मिली है। चुनाव आयोग ने 12 निलंबित विधायकों को उप चुनाव में मतदान का अधिकार दे दिया है। 

महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव में 12 निलंबित BJP विधायक भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का आदेश- India TV Hindi
महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव में 12 निलंबित BJP विधायक भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का आदेश Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अगले हफ्ते होने वाले राज्यसभा उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग से राहत मिली है। चुनाव आयोग ने 12 निलंबित विधायकों को उप चुनाव में मतदान का अधिकार दे दिया है। हालांकि वे विधायक वोटिंग के लिए विधानसभा में दाखिल नहीं हो सकेंगे लेकिन उनके मतदान के लिए विधानसभा के बाहर ही व्यवस्था करनी होगी। चुनाव आयोग ने यह आदेश जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने विधायकों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। 

कांग्रेस नेता राजीव सातव के निधन के बाद राज्यसभा की एक रिक्त सीट हुई है और 4 अक्तूबर को उस सीट के लिए उप चुनाव होना है। इस उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी संजय उपाध्याय तथा कांग्रेस प्रत्याशी रजनी पाटिल बुधवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

ये हैं बीजेपी के 12 निलंबित विधायकों के नाम-

  • गिरीश महाजन, पूर्व मंत्री
  • संजय कुटे, पूर्व मंत्री
  • आशीष शेलार, पूर्व मंत्री
  • अभिमन्यु पवार
  • अतुल भातखलकर
  • हरीश पिम्पले
  • पराग अलवनी
  • राम सातपुते
  • जयकुमार रावल, पूर्व मंत्री
  • योगेश सागर, पूर्व मंत्री
  • नारायण कूचे
  • कीर्तिकुमार बागड़िया

 4 अक्टूबर को होना है चुनाव 

हाल ही में चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी। महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद उपचुनाव में चुने जाने हैं। गौरतलब है कि, राजीव सातव के निधन के बाद राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए 4 अक्टूबर को चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय के नाम की घोषणा की है। इस उपचुनाव के लिए 22 सितंबर को बीजेपी उम्मीदवार संजय उपाध्याय और कांग्रेस की उम्मीदवार रजनी पाटिल पर्चा दाखिल करेंगे। सातव का निधन इसी साल 16 मई को हुआ था, उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।