1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: अहमदनगर में 5 साल बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा, निकालने में जुटा प्रशासन-देखें वीडियो

महाराष्ट्र: अहमदनगर में 5 साल बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा, निकालने में जुटा प्रशासन-देखें वीडियो

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 14, 2023 12:03 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 06:20 am IST

अहमदनगर में एक 5 साल का बच्चा शाम चार बजे से बोरवेल में फंसा है। उसे निकालने में प्रशासन की टीम जुटी है।

child fall in borewell- India TV Hindi
बोरवेल में गिरा बच्चा

महाराष्ट्र: अहमदनगर जिले में पांच साल का एक बच्चा खेलते-केलते बोरवेल में गिर गया है। प्रशासन बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चा खेलते समय बोर वेल गिर गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है। बच्चा करीब 15 फीट दूर है और उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं बताते हैं कि बच्चे के पिता गन्ना काटने का काम करते है। NDRF के मुताबिक शाम 4 बजे  अहमदनगर जिले के कर्जत तालुका के कोपार्डी गांव की है जहां एक  बच्चा बोरवेल में जा गिरा है। मौके पर 5 NDRF  की टीम मौजूद हैं।

टीम ने बताया कि 5 साल का लड़का जो 15 से 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरा है उसे बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।मौके पर जिला पुलिस प्रशाशन भी मौजूद है।

बता दें कि 2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय प्रिंस कुमार कश्यप 55 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसको बचाने के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। लगभग 48 घंटे बाद प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान पूरे देश ने इस घटना पर नजर बनाए रखी थी, 

वहीं साल 2017 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में सात वर्षीय साई बरहाटे बोरवेल में गिर गया हालांकि उसकी मौत हो गई उसे बचाया नहीं जा सका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।