1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना वायरस का संकट, राज्य की दो जेलों से 747 कैदियों को अस्थायी रुप से किया गया रिहा

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना वायरस का संकट, राज्य की दो जेलों से 747 कैदियों को अस्थायी रुप से किया गया रिहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 06:30 pm IST,  Updated : May 19, 2020 06:30 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां मुंबई कोरोना वायरस का हब बना हुआ है।

Thane Jail- India TV Hindi
Thane Jail Image Source : FILE

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां मुंबई कोरोना वायरस का हब बना हुआ है। महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस के कुल 35058 मामले सामने आ चुके हैं और 1249 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस आम लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी चपेट में ले रही है। कोरोना का खतरा महाराष्ट्र की जेलों में भी काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए बड़ी संख्या में कैदियों को छोड़ने का निर्णय लिया है। बता दें कि मुंबई हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कैदियों को छोड़ने का आदेश दिया था। 

राज्य शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई हाईकार्ट द्वारा दिए गए आदेश पर जेल प्रशासन ने कैदियों को रिहा करने का फैसला सुनाया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य की दो प्रमुख जलेलों से 747 कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसमें से 617 कैदी ठाणे जेल से रिहा किए गए हैं। वहीं कल्याण जेल से 130 कैदी रिहा किए गए हैं। 

नासिक बना नया कोरोना हॉटस्पॉट 

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को 24 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद यहां पर संक्रमण के कुल 824 मामले हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को 190 संदिग्ध लोगों के नमूनों की रिपोर्ट मिली। इनमें मालेगांव के 24 लोग संक्रमित मिले। इसके साथ ही नासिक जिले में संक्रमण के कुल 824 मामले हो गए हैं। कुल संक्रमित पाए गए लोगों में 643 मरीज मालेगांव के, 47 नासिक शहर के और 104 लोग जिले के अन्य हिस्सों के हैं। कुल 824 मामलों में 591 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 233 का उपचार चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, मालेगांव के 469 मरीज, नासिक नगर निगम (एनएमसी) क्षेत्र के 32 मरीज और जिले के अन्य भागों के 62 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा जिले के बाहर के 30 मरीजों में से 28 लोग भी ठीक हो चुके हैं। इन लोगों का नासिक में ही उपचार चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।