1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पोता या राक्षस! सिर्फ इस कारण बूढ़े दादा की हत्या कर नदी में फेंका, दादी भी हैं लापता

पोता या राक्षस! सिर्फ इस कारण बूढ़े दादा की हत्या कर नदी में फेंका, दादी भी हैं लापता

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 08, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 05:06 pm IST

मनोरा में एक बूढ़े शख्स की पोते ने हत्याकर शव नदी में फेंकने की खबर सामने आई है और दादी अब भी लापता है। इस मामले में पोते समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Maharashtra police- India TV Hindi
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार Image Source : SCREENGRAB

महाराष्ट्र के वाशिम से एक खौफनाक घटना वाली खबर सामने आ रही है। यहां मनोरा इलाके में एक 70 वर्षीय शख्स की उसके पोते ने ही हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने नदी से लाश बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी पोते व उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम प्रह्लाद वीर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बूढ़ी महिला भी लापता है।

ऐसे पुलिस पहुंची घर

आज सुबह वाशिम की अदन बांध पर एक लाश को कुछ लोगों ने देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक का नाम प्रह्लाद वीर है और वह मनोरा का रहने वाला है। पुलिस मृतक के घर पहुंची, जहां उसे आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए। पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां उसे खून के धब्बे मिले।

इसके बाद पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जहां पोते प्रतीक संतोष वीर और उसके दोस्तों की आवाजाही का पता लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रतीक संतोष वीर, विकास भगत, जगदीश अनिल देवकर और जीवन फड़के हैं।

दादी भी हैं लापता

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई है और इस बेरहम पोते ने बूढ़ी महिला की भी हत्या कर उसे अदन बांध में फेंक दिया होगा। इसे लेकर पुलिस और आपातकालीन टीम ने अदन बांध में तलाश शुरू कर दी है। लोग कह रहे कि बुढ़ापे में दादा-दादी का सहारा बनने वाला पोता अब दादा-दादी की संपति हड़पने के लिए मौत का कारण बन गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अनुज तारे ने घटनास्थल का दौरा किया। उक्त घटना की आगे की जांच मनोरा पुलिस कर रही है।

(इनपुट- इमरान खान)

ये भी पढ़ें:

MVA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय, पश्चिम महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को 3-3 सीटें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।