1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: मंत्रालय में एक शख्स ने आत्महत्या का किया प्रयास, सुरक्षा जाली की वजह से बची उसकी जान

मुंबई: मंत्रालय में एक शख्स ने आत्महत्या का किया प्रयास, सुरक्षा जाली की वजह से बची उसकी जान

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 04:23 pm IST

महाराष्ट्र में मंत्रालय के भीतर जाकर एक शख्स ने वहां से आत्महत्या करने का प्रयास किया। अच्छी खबर ये है कि वहां लगी सुरक्षा जाली की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई में मंत्रालय के अंदर एक शख्स ने आत्महत्या का किया प्रयास- India TV Hindi
मुंबई में मंत्रालय के अंदर एक शख्स ने आत्महत्या का किया प्रयास Image Source : INDIA TV

मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। मुंबई के मंत्रालय में एक शख्स ने कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। लेकिन मंत्रालय के भीतर लगी सुरक्षा जाली की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक उसकी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। 

कौन है वह शख्स?

मुंबई के मंत्रालय से जिस शख्स ने कुदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, उसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह शख्स जब सुरक्षा जाली पर गिर जाता है, उसके बाद वह 'जय जवान जय किसान' के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह शख्स आंबाजोगोई इलाके का रहने वाला है। वह मंत्रालय में शिक्षक भर्ती करने के लिए आंदोलन करने गया था।

हालांकि अभी इस शख्स का नाम क्या है और उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-

गणपति उत्सव की धूम, नागपुर में भगवान गणेश को चढ़ाया गया 1101 किलो का महालड्डू

वापस साथ रहने नहीं आ रही थी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने लड़की की मां और भाई को जलाया, फिर दे दी जान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।