1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त, इस कार्रवाई से पुलिस ने बता दिया है; आप भी आंकड़े जान लें

मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त, इस कार्रवाई से पुलिस ने बता दिया है; आप भी आंकड़े जान लें

 Reported By: Rajesh Kumar, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 30, 2024 09:50 pm IST,  Updated : Dec 30, 2024 09:50 pm IST

इस साल अवैध रूप से मुंबई में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कुल 195 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 278 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ मुंबई पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि इस साल अवैध रूप से मुंबई में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कुल 195 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 278 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 50 के करीब अवैध बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिन्हें इस देश की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके देश डिपोर्ट कर दिया गया है। चौधरी ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह में 50 बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।

मकान मालिकों से खास अपील 

बांग्लादेशी नागरिक मुंबई में किराए के मकान पर रहते हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर चौधरी ने कहा कि हमने खासकर मकान मालिकों को भी कहा है कि वो किसे मकान किराए पर दे रहे हैं इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें। जो लोग पुलिस को जानकारी नहीं दे रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भी करवाई की जा रही है। बीती रात मुंबई के घाटकोपर इलाके से पुलिस ने तीन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और उम्र

  • शकील यारुल शेख (23 वर्ष)
  • आलम अलाउद्दीन शेख (27 वर्ष)
  • रसाल अकबर शेख (32 वर्ष)

 ये सभी आरोपी पनवेल इलाके में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वे भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके थे। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मुंबई पुलिस अवैध घुसपैठियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी, ताकि शहर को सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें-

नए साल के जश्न के दौरान मुंबई के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी, अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी तक सड़कों पर होंगे तैनात

क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी को दिल का दौड़ा पड़ा और हो गई मौत, लाइव VIDEO देख आप भी रह जाएंगे सन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।