1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: पेट्रोल पंप पर नशेड़ियों का बवाल, ग्राहक-कर्मचारी सबको पीटा, मूक दर्शक बना रहा पुलिसकर्मी

Video: पेट्रोल पंप पर नशेड़ियों का बवाल, ग्राहक-कर्मचारी सबको पीटा, मूक दर्शक बना रहा पुलिसकर्मी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 19, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 07:00 pm IST

शराब के नशे में धुत युवकों ने पेट्रोल पंप में जमकर उपद्रव मचाया। आरोपियों ने खूब गाली-गलौज की और उन्हें रोकने वाले लोगों के साथ मारपीट भी की।

Akola- India TV Hindi
अकोला पेट्रोल पंप में बवाल Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के अकोला जिले में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पात मचाया। नशे में चूर ये युवक पेट्रोल पंप पर मौजूद ग्राहकों, राहगीरों और कर्मचारियों के साथ लगातार गाली-गलौज कर रहे थे। जब कुछ ग्राहकों ने उन्हें गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। देर रात एक बजे खदान थाना क्षेत्र के दक्षता पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में धुत 4 से 5 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कुछ ग्राहकों ने वहां मौजूद एक पुलिस कर्मचारी से मदद की गुहार लगाई, लेकिन नागरिकों के अनुसार वह पुलिसकर्मी मूक दर्शक बना बैठा रहा। आरोप है कि उसने न तो पुलिस बल को बुलाया और न ही विवाद रोकने का कोई प्रयास किया। 

सोने का ब्रेसलेट गायब

पीड़ितों में से एक व्यक्ति ने बताया कि मारपीट से वह घबरा गया था, तभी उसके हाथ से सोने का ब्रेसलेट गायब हो गया। पीड़ित को संदेह है इन 4-5 लोगों ने मौके का फायदा उठाकर उसका ब्रेसलेट चुरा लिया। नागरिकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यह पेट्रोल पंप पुलिस अधीक्षक कार्यालय और खदान थाने के ठीक पीछे स्थित है और इसे 'पुलिस पेट्रोल पंप' के नाम से भी जाना जाता है, फिर भी यहां ऐसी मारपीट हुई। दर्शकों का कहना था कि यदि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाता तो यह झगड़ा टल जाता। 

सीसीटीवी फुटेज पर भी सवाल

शहर में यह चर्चा है कि बवाल के समय पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज बंद थे। नागरिकों का सवाल है कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी क्यों बंद थे। जब पुलिस स्टेशन के पास बने पेट्रोल पंप का यह हाल है तो अन्य जगहों से क्या उम्मीद की जा सकती है। पीड़ितों ने रात में ही शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन खदान थाने में उस समय शिकायत लिखने वाला कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, पीड़ितों ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वालों में से एक युवक की पहचान गीता नगर निवासी अभिजीत निताने के रूप में हुई है, जो पूरी तरह नशे में था और उसके साथ 4-5 अन्य युवक भी थे। अब यह देखना है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या सख्त कार्रवाई करती है।

(अकोला से गुलाम मोहसिन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: जिस बेटे को मान चुके थे मृत, 3 महीने बाद जंगल में मिला जिंदा; वीडियो कॉल पर देख रो पड़ा परिवार

मुंबई से बिहार के सफर में गई जान, कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर 2 युवकों की मौत, 1 घायल; क्या त्योहारों की भीड़ थी वजह?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।