1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Amit Shah News: अमित शाह के परिवार की 3 पीढ़ियों ने छुए लालबागचा राजा के पैर, देखें वीडियो

Amit Shah News: अमित शाह के परिवार की 3 पीढ़ियों ने छुए लालबागचा राजा के पैर, देखें वीडियो

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Sep 05, 2022 02:57 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 02:57 pm IST

Amit Shah News: शाह ने अपनी पत्नी सोनल, बहू ऋषिता और पोतियों के साथ लालबागचा राजा का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Amit shah- India TV Hindi
Amit shah Image Source : ANI

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परिवार की तीन पीढ़ियों ने अपने पारंपरिक गणेशोत्सव के मुंबई दौरे में सोमवार को लालबागचा राजा की विशाल भगवान गणेश की मूर्ति के पैर छुए। शाह ने अपनी पत्नी सोनल, बहू ऋषिता और पोतियों के साथ लालबागचा राजा का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस भीड़ में पूरी सुरक्षा के साथ अमित शाह लालबागचा राजा के मंदिर पहुंचे और वीआईपी लाइन से निकलकर भगवान गणेश की विशाल मूर्ति के दर्शन किए। और साथ ही अमित शाह ने पुष्पांजलि अर्पित की।

फिर उनकी पत्नी, बहू और पोती ने भगवान गणेश की प्रार्थना की।

शाह मुस्कुराए और पोती को दर्शन कराए

उनकी पोती भगवान को नहीं छू पाई। इस पर शाह मुस्कुराए। धीरे से उसका हाथ खींचा और फूल चढ़ाने में मदद की। दर्शन खत्म होने के बाद शाह परिवार ने फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान लालबागचा राजा ट्रस्ट के कई पदाधिकारी प्रसन्न दिखे। 57 वर्षीय शाह गणेशोत्सव के लिए रविवार देर रात यहां पहुंचे। वो मुंबई में कुछ राजनीतिक बैठकें भी करेंगे।

रोहित शेट्टी ने अमित शाह से की मुलाकात

इससे पहले सोमवार सुबहए दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने शाह से मुलाकात की। शाह यहां कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं।

शाह का दौरा बीएमसी चुनाव की रणनीति के हिसाब से अहम

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर आए हैं। राजनीतिक पंडितों के अनुसार अमित शाह का ये दौरा आगामी बीएमसी चुनाव की रणनीति के हिसाब से काफी अहम है। मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है। एकनाथ शिंदे और भाजपा की साझा सरकार बनने के बाद इन चुनावों में नए गठबंधन की पहली परीक्षा होना है। यही वजह है कि भाजपा ने इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमित शाह का मुंबई दौरा इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।