1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में बार मालिक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, वारदात CCTV में कैद

महाराष्ट्र में बार मालिक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, वारदात CCTV में कैद

 Published : Feb 27, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 12:26 pm IST

पुणे के भारती विद्यापीठ इलाके में एक शख्स को कुछ युवकों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह शख्स अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

 पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश- India TV Hindi
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश Image Source : INDIA TV

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहलाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। इसमें मामूली से अनबन को लेकर बार मालिक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जिसके बाद पीड़ित बार मालिक इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

गुंडागर्दी कर रहे युवकों ने की पिटाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात पुणे के भारती विद्यापीठ इलाके में स्थित संजीवनी बार एंड रेस्टोरेंट बार के बाहर कुछ लोग गुंडागर्दी कर रहे थे तो इस हरकत को लेकर बार के मालिक ने उन्हें डांटा जिसके चलते इन लोगों ने बार के मालिक को जमकर पीटा। पिटाई के बाद पीड़ित को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। 

स्कूटी जलकर खाक

इस पिटाई के कुछ देर बाद जब घायल हुए बार मालिक को इलाज के लिए उनका एक मित्र स्कूटर पर अस्पताल ले जा रहा था तभी रोक कर इन बदमाश युवकों ने उनपर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान पीड़ित और उनका मित्र दोनों अपनी जान बचाकर यहां से भागे। इस बीच उनकी स्कूटर इस आग में पूरी तरह जलकर खाका हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस वारदात को लेकर होटल के मालिक ने पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में जाकर मारपीट और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश को लेकर शिकायत दर्ज की है। इस वारदात की सारी सच्चाई घटनास्थल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वारदात को अंदाम देकर आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

रिपोर्ट- समीर शेख, पुणे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।