1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 5 करोड़ से 6 करोड़ पाने के लालच में बैंक मैनेजर ने निकाले पैसे, दौड़कर पहुंची पुलिस; राज खुलते ही सकपका गया

5 करोड़ से 6 करोड़ पाने के लालच में बैंक मैनेजर ने निकाले पैसे, दौड़कर पहुंची पुलिस; राज खुलते ही सकपका गया

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 05, 2025 09:57 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 10:09 am IST

बैंक मैनेजर ने लालच में आकर खुद लॉकर से पैसे निकाले और उसे एक बैग में भरे। फिर उस बैग को राजकमल प्रेस दुकान में ले गया। महाराष्ट्र के भंडारा में हुई घटना से हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने 5 करोड़ रुपये...- India TV Hindi
पुलिस ने 5 करोड़ रुपये जब्त किए। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में उस समय सनसनी मच गई जब बैंकिंग चैनल के करोड़ों रुपये के लेनदेन की कोशिश कर रहे एक गिरोह को पुलिस ने रंग हाथों पकड़ लिया। गुप्त सूचना के आधार पर भंडारा लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात को छापेमारी पर आरोपी के पास से पास 5 करोड़ रुपये नगद जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने बैंक के मैनेजर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जानें क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक करोड़ रुपये का कमीशन पाने के लिए उक्त रकम की बैंक से अनधिकृत रूप से निकासी की गई थी। बैंक के मैनेजर ने 5 करोड़ से 6 करोड़ पाने के लालच में ये काम किया। पूछताछ में बैंक मैनेजर गौरी शंकर बावनकुले ने चौंकाने वाले खुलासा किया। मैनेजर ने बताया कि उसने खुद लॉकर से पैसे निकालकर एक बैग में भरे और फिर उसे राजकमल प्रेस दुकान में ले गया। बैंक मैनेजर होने के बावजूद उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और बेनामी आरटीजीएस के जरिए इस रकम को बैंक में दिखाने की योजना बनाई।

लेकिन इस बीच पुलिस को जानकारी मिल गई जिससे मामले का पर्दाफाश हो गया। भंडारा पुलिस की क्राइम ब्रांच और आतंकवाद विरोधी दल ने गोपनीय जानकारी के आधार पर एक दुकान पर छापा मारा जहां 5 करोड़ की नगदी मिली।

नोट गिनने के लिए लानी पड़ी मशीनें

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पैसों पर कमीशन देने वाले इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली तक फैले हुए हैं। बड़ी मात्रा में नगद होने के कारण पुलिस को रकम गिनने के लिए 3 घंटे का समय लग गया। नोट गिनने के लिए मशीन बुलाई गई। पुलिस द्वारा जब्त की गई रकम में बड़ी मात्रा में 100 और 500 के नोट शामिल हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।