1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शरद पवार को मनाने पहुंचे डिप्टी CM के लोग, मान गए तो मंत्री बन सकती हैं सुप्रिया सुले

शरद पवार को मनाने पहुंचे डिप्टी CM के लोग, मान गए तो मंत्री बन सकती हैं सुप्रिया सुले

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 16, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 02:10 pm IST

सूत्रों की मानें तो नाराज चल रहे शरद पवार को मनाने की कोशिश अजित पवार और उनके साथी मंत्री व विधायक कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर शरद पवार मान जाते हैं तो केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सुप्रिया सुले का मंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है।

Big news from Maharashtra politics Deputy CM Ajit pawar meet Sharad Pawar Supriya Sule can become a - India TV Hindi
शरद पवार और अजित के बीच होगी सुलह? Image Source : PTI

अजित पवार ने एनसीपी चीफ शरद पवार से बगावत की और पार्टी विधायकों को लेकर भाजपा-एकनाथ शिंदे गुट के साथ जा मिले. वर्तमान में अजित पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हैं. सूत्रों की मानें तो नाराज चल रहे शरद पवार को मनाने की कोशिश अजित पवार और उनके साथी मंत्री व विधायक कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर शरद पवार मान जाते हैं तो केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सुप्रिया सुले का मंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है।

मनाने पहुंचे अजित पवार के विधायक

बता दें कि अजित पवार गुट के मंत्री शरद पवार से मिलने पहुंचे हैं। इन लोगों में बी चव्हाण, छगन भुजबल, अदिती तटकरे, हसन मुश्रीफ, वाय बी चव्हाण शामिल हैं। आज सुबह अजित पवार के सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर एनसीपी के सभी  मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में तय किया गया कि मानसून सत्र शुरू होने के पहले शरद पवार का आशीर्वाद लेंगे। सत्र के दौरान शरद कैंप के विधायकों पर निजी हमले नहीं करने का फैसला भी इस बैठक में लिया गया  है। इस मीटिंग का रिजल्ट अभी आना बाकी है।

सुप्रिया सुले का आया फोन

इस मामले पर जयंत पाटिल का कहना है कि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया है. उन्होंने मुझे वाईबी चाव्हाण सेंटर जल्द से जल्द पहुंचने को कहा है। मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्या करने आए हैं। जब जयंत पाटिल को सुप्रिया सुले ने फोन किया तब वो संयुक्त विपक्ष की बैठक में थे. फोन आते ही वो तुरंत वायबी चव्हाण हॉल के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।